फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former CM Jairam Thakur played Holi in Shimla

'हम सभी सीटें जीतेंगे' : जयराम ठाकुर बोले- होली के बाद लोस चुनाव का भी मनाएंगे जश्न, कंगना के लिए कही ये बात

Mon, 25 Mar 2024 03:42 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार स्थिति अलग है, लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार लोकसभा का चुनाव और हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव हमारे सामने हैं। हम उसका भी जश्न मनाएंगे।

विज्ञापन
Former CM Jairam Thakur played Holi in Shimla
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। शिमला में अपने आवास पर होली समारोह के दौरान लोक गीतों पर जयराम ठाकुर ने लोगों के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रंगों के इस त्योहार पर सभी को शुभकामनाएं। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि हम सभी कड़वाहट को पीछे छोड़कर त्योहार मनाते हैं। 

विज्ञापन

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार स्थिति अलग है, लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार लोकसभा का चुनाव और हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव हमारे सामने हैं। हम उसका भी जश्न मनाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है उन सभी को जीत के लिए मेरी शुभकामनाएं, हम सभी सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से मैदान में उतारने पर विपक्ष के नेता ठाकुर ने कहा कि राजनीति का क्षेत्र उनके लिए नया हो सकता है, लेकिन मैंने देखा है कि उन्होंने जिस भी क्षेत्र में काम किया है उन्होंने हिमाचल का नाम रोशन किया है। ठाकुर ने आगे कहा कि उनकी एक साहसी छवि है और 'हिंदूवादी छवि' पर उनका स्पष्ट रुख है। मुझे विश्वास है कि वह राजनीति में चीजों को शानदार तरीके से संभाल लेंगी और मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना रनौत भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed