{"_id":"5c504ff1bdec22739b069b23","slug":"former-chief-minister-virbhadra-singh-discharged-from-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी से मिली छुट्टी
Wed, 30 Jan 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार के बाद उन्हें डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। मंगलवार शाम पौने छह बजे के करीब औपचारिकता पूरी करने के बाद वीरभद्र घर लौट आए हैं। उनके साथ धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
जांच कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक वीरभद्र सिंह की हालत में अब सुधार है। आईजीएमसी में रविवार शाम चार बजे के करीब सांस में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते सोमवार को करवाए गए ब्लड व ईको टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को सेहत में सुधार के बाद देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन