फर्जीवाड़ा: कनिष्ठ सहायक ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे जीपीएफ से निकाले 19 लाख, एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:47 PM IST
सार
लोनिवि विद्युत मंडल में अधिशासी अभियंता मनीष भुप्पल ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उनके विभाग के कनिष्ठ सहायक राकेश सिंह ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में गलत कागजात के आधार पर सरकारी खजाने से 19 लाख रुपये का गबन किया है। आरोप है कि कनिष्ठ सहायक ने धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए तत्कालीन अधिशासी अभियंताओं को गुमराह किया और हेराफेरी से सरकारी फंड का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
एफआईआर( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला