फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest minister thakur singh bharmouri says walkie talkie will given to Forest guards

वन मंत्री का एलान- जहां सिग्नल नहीं, वहां दिए जाएंगे वॉकी-टॉकी

Sun, 18 Jun 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Sun, 18 Jun 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Forest minister thakur singh bharmouri says walkie talkie will given to Forest guards

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि वन माफिया से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। जंगलों के संरक्षण को प्रदेश सरकार वन रक्षकों की सुरक्षा को बनाई नीति को भी जल्द अमलीजामा पहनाएगी। आधुनिक हथियारों से लैस कर वन रक्षकों को और मजबूत किया जाएगा। जहां मोबाइल सिग्नल नहीं है, वहां वॉकी-टॉकी की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


मनाली में पत्रकारों से बातचीत में वन मंत्री ने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की मौत की जांच निष्पक्षता से की जा रही है। दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। वन विभाग जंगलों की रक्षा करने और वन संपदा को संजोए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेश में पौधरोपण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिमला नगर निगम चुनाव पर मंत्री ने कहा कि ये चुनाव पार्टी चिन्हों पर नहीं लड़े गए हैं, फिर भी लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। रोहतांग रोप-वे के निर्माण में 2654 पेड़ कटने के जवाब में मंत्री ने कहा कि विकास के लिए थोड़ा नुकसान उठाना मजबूरी है। पौधरोपण पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और विकास के चलते कटने वाले पेड़ों के बदले और अधिक पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed