फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Forest Minister rakesh pathania statement over ice skating stadium in shimla manali and dharamshala

शिमला, मनाली और धर्मशाला में बनेंगे आइस स्केटिंग स्टेडियम

Sun, 07 Mar 2021 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Mar 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Forest Minister rakesh pathania statement over ice skating stadium in shimla manali and dharamshala
वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि बिलासपुर में चार करोड़ रुपये से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीत खेलों के आयोजन के मकसद से शिमला, मनाली तथा धर्मशाला में तीन आइस स्केटिंग स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि इन्वेस्टर्स मीट में शीत खेलों से संबंधित नीदरलैंड और जर्मनी के साथ हिमाचल को स्नो गेम्स डेस्टिनेशन बनाने के लिए एमओयू साइन हुआ है। पठानिया लुहणू इंडोर स्टेडियम में चेतना संस्था की ओर से आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत के पांच दिवसीय राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर मुख्यातिथि थे। प्रशिक्षण शिविर में देश के 16 राज्यों के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द नई खेल नीति को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसमें स्पेशल ओलंपिक से जुड़ीं खेलों को भी शामिल कर अधिमान दिया जाएगा। स्पेशल ओलंपिक खेलों से संबंधित अवार्ड का नाम चेतना संस्था के नाम से दिया जाएगा। स्वर्ण पदक विजेता को 2 लाख, रजत पदक जीतने वाले को डेढ़ लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये नकद राशि देने का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने चेतना संस्था को ऐच्छिक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने खेल मंत्री का बिलासपुर में स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए आभार जताया। स्पेशल ओलंपिक के क्षेत्रीय निदेशक परीक्षित महदूदिया ने कोचिंग की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी मौजूद रहे। 


मंत्री ने महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी निधि शर्मा का तथा स्पेशल ओलंपिक में विजेता रहीं शिवाजली, ऊषा और पूजा कुमारी को शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed