{"_id":"5ad493474f1c1b82028b4c69","slug":"forest-minister-govind-thakur-statement-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंत्री ने किया एलान, हथियारों से लैस होंगे ये वनरक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंत्री ने किया एलान, हथियारों से लैस होंगे ये वनरक्षक
अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Tue, 17 Apr 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के लगभग 500 वन रक्षक हथियारों से लैस होंगे। 40 वर्ष या इससे कम आयु वर्ग के वन रक्षकों को आधुनिक हथियार मुहैया करवाए जाएंगे। वनमंत्री राजगढ़ डीएफओ के कोर्ट रूप के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वन माफिया पर अंकुश लगाया गया है। कोटी रेंज में 600 पेड़ों के अवैध कटान का मामला पकड़ा गया। अवैध कटान को रोकने के लिए एक विशेष ग्रुप टीम बनाई जाएगी, जिसमें वन परिक्षेत्राधिकारी, रेंज अफसर, वन रक्षक व चौकीदार शामिल होंगे।
विज्ञापन
वन मंत्री ने कहा कि वन क्षेत्र को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होगी। प्रदेश में 728 नर्सरियां है, उनमें अच्छी व उन्नत किस्म के पौधों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अपने क्षेत्रों में पौधरोपण में अच्छा परिणाम देने वाले वन कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वनों को आग से बचाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की जा रही है।
विज्ञापन
किसानों को बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए बंदर को कई क्षेत्रों में वर्मिन घोषित करके उन्हें मारने की छूट दी गई है। वन विभाग ने शेरजंग चौहान को वन संवर्धन के लिए सम्मानित किया।
इस मौके पर वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव, एसीएफ श्रेष्ठानंद, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश कश्यप, भाजपा नेता प्रताप ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, नीरज चौधरी, सुनील शर्मा, अरुण ठाकुर, नवीन शर्मा आदि उपस्थित थे।