फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest guard murder case mandi

फॉरेस्ट गार्ड मर्डर केस: शव अस्पताल पहुंचाने को नहीं मिला सरकारी वाहन

Sun, 11 Jun 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 11 Jun 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
forest guard murder case mandi

जोनल अस्पताल मंडी में फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने आए परिजन भड़क उठे। उन्होंने वन विभाग करसोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और शव लेने से इंकार कर दिया। होशियार सिंह के मामा जगजीत सिंह और चाचा परस राम ने कहा कि शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए भी वन विभाग ने गाड़ी तक नहीं भेजी। उन्होंने खुद अपने खर्चे पर वाहन किया और शव को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


कुछ देर बाद अरण्यपाल उपासना पटियाल मौके पर पहुंचीं। उनसे मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब से होशियार सिंह लापता था, तभी से करसोग वन विभाग के आला अधिकारियों से कोई सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन


चार दिन बाद होशियार सिंह का शव पेड़ पर लटका मिला तो उसके बाद भी वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया। परिजनों ने डीएफओ करसोग, आरओ और बीओ पर वन माफिया के साथ मिले होने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने अरण्यपाल से करसोग और सेरी कतांडा बीट में तैनात अन्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा बोले- होशियार के मोबाइल में हैं माफिया के सबूत

forest guard murder case mandi

फॉरेस्ट गार्ड के चाचा परस राम ने कहा कि होशियार सिंह ने उन्हें बताया था कि उसके मोबाइल में वन माफिया के खिलाफ कुछ सबूत हैं, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस विभाग से होशियार सिंह के मोबाइल की जांच करने की गुहार लगाई है। 

भावुक हुईं अरण्यपाल, कहा- जांच होगी
परिजनों से बात करते समय अरण्यपाल उपासना पटियाल भी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह उनके बच्चे के समान था। उन्होंने परिजनों का आश्वासन किया कि मामले की छानबीन की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed