फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   forest guard beaten by miscreants in kullu

कर्फ्यू में बाहर निकलने का कारण पूछने पर पीट दिया वनरक्षक

Sun, 05 Apr 2020 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
forest guard beaten by miscreants in kullu
सांकेतिक तस्वीर

कर्फ्यू के बीच तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिला मुख्यालय के पास सुम्मा गांव के तीन युवकों की ओर से भुट्टी रेंज के वनरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वनरक्षक ने सरवरी खड्ड में मछलियों का शिकार कर रहे तीन युवकों से कर्फ्यू के दौरान बाहर क्यों निकलने के बारे में पूछताछ की। इस पर तीनों युवक भड़क गए और वनरक्षक के साथ मारपीट की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार (26) पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी सचानी तहसील भुंतर भुट्टी रेंज में वनरक्षक के तौर पर ड्यूटी पर तैनात था।

विज्ञापन


इस दौरान सुम्मा गांव के सुनील कुमार पुत्र कालूराम, मोनू पुत्र सुखराम, प्रवीण पुत्र तेजराम सरवरी खड्ड में मछलियों का शिकार कर रहे थे। जब वनरक्षक दिनेश कुमार ने तीनों से पूछा कि आप कर्फ्यू के दौरान यहां क्या कर रहे हैं तो तीनों ने वनरक्षक के साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 188, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed