{"_id":"5cefa9d4bdec22076e31b7b6","slug":"forest-fire-reported-in-joginder-nagar-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जंगल में भड़की आग, बाल-बाल बचा पैट्रोल पंप और स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां जंगल में भड़की आग, बाल-बाल बचा पैट्रोल पंप और स्कूल
Thu, 30 May 2019 07:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 May 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियां शुरू होते ही जंगल भी दहकने लगे हैं। नाचन वन मंडल के बाद गुरुवार को जोगिंद्रनगर वन मंडल के जंगल भी आग की चपेट में आ गए। आग भड़कने से निजी संपत्ति समेत लाखों की वन संपदा राख होने की सूचना है।
विज्ञापन
एक पेट्रोल पंप को बाल-बाल आग लगने से बचाया गया है। वहीं धंरू मिडल स्कूल भी बाल बाल जलने से बचा है। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में पहली घटना द्राहल में हुई।
विज्ञापन
यहां जंगल में आग लगने से लुधियाना के कारोबारी जगजीत सिंह की ओर से रखी गई 250 मधुमक्खियों की पेटियों में से 100 जल गईं। दमकल विभाग ने लोगों के सहयोग से 150 पेटियों को जलने से बचा लिया। इसमें करीब 50 हजार का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना के तहत धंरू मिडल स्कूल के पास जंगल में आग लग गई। आग उस समय लगी जब छात्र स्कूल में पढ़ रहे थे। आग स्कूल तक पहुंचती, उससे पहले इस पर काबू पा लिया। जोगिंद्रनगर फायर स्टेशन के अधिकारी शेर सिंह सकलानी ने यह जानकारी दी।
इसके अलावा आज हाईवे पर बैदनी नाले के पास अचानक दिन के समय आग भड़क गई। देखते ही देखते उसने जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते वहां पर एचपी पेट्रोल पंप को खतरा हो गया था लेकिन, बाद में आग पर काबू पा लिया गया।