फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest Fire in Arki Solan Himachal Pradesh

तीसरे दिन भी धू-धू कर जलते रहे जंगल, लाखों की वन संपदा राख

Sat, 01 Jun 2019 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Jun 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Arki Solan Himachal Pradesh
Forest Fire - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में तपिश बढ़ने के साथ ही जंगलों की आग बढ़ना शुरू हो गई है। जिला सोलन के जंगलों में आज भी भीषण आग लगी हुई है। तीसरे दिन भी आग बुझाने के प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं। आग ने समूचे जिले के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन


सोलन शहर आसपास के क्षेत्रों में आसमान में सिर्फ काले बादलों का गुब्बार ही नजर आ रहा है। आज सुबह से अर्की, सुबाथू, धर्मपुर और सोलन के जंगल जल रहे हैं। लाखों की वन संपदा राख हो चुकी है। वन परिक्षेत्र दाड़लाघाट के अंतर्गत काकड़ा जंगल में भीषण आग लगी हुई है।
विज्ञापन


अब तक सैकड़ों हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में हैं। साथ ही जंगल के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन को भी खतरा बना हुआ है। आग की वजह से समूचे उपमंडल में धुएं का गुब्बार बन गया है। सिलसिलेवार हुई आगजनी की घटनाओं से आहत वन विभाग ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिसमें विभाग और पुलिस ने जंगल में आग के लिए अज्ञात तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। यही नहीं भीषण आग लगाने वालों को पकड़ने के लिए वन विभाग अब स्थानीय ग्रामीणों की भी मदद ले रहा है। वन मंडल अधिकारी आरएस जसवाल का कहना है कि अब तक तीन एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed