फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest Fire: fires in 719 forests of four thousand hectares in a month in Himachal , heavy damage to forest wealth

Forest Fire: हिमाचल में एक महीने में चार हजार हेक्टेयर के 719 जंगलों में लगी आग, वन संपदा को भारी नुकसान

Sat, 30 Apr 2022 02:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Apr 2022 02:22 AM IST
सार

वन विभाग के अनुसार जिला शिमला में सबसे ज्यादा 60 मामले आग लगने के दर्ज हुए हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा, मंडी, चंबा में भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं जारी हैं। सड़कों के साथ सटे जंगलों में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पा रहे हैं।

विज्ञापन
Forest Fire: fires in 719 forests of four thousand hectares in a month in Himachal , heavy damage to forest wealth
गोशालाओं में आग लगने से गोवंश की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जंगलों में आग की घटनाओं ने वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया है। एक अप्रैल से अब तक 719 जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे चार हजार हेक्टेयर के करीब वन भूमि पर आग की चपेट में आई है। इस साल अब तक प्रदेश सरकार को जंगलों में लगी आग से 95 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि हर साल जंगलों में डेढ़ से दो हजार आग लगने की घटनाएं होती हैं। वन विभाग के अनुसार जिला शिमला में सबसे ज्यादा 60 मामले आग लगने के दर्ज हुए हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा, मंडी, चंबा में भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं जारी हैं। सड़कों के साथ सटे जंगलों में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पा रहे हैं। वन विभाग के सीसीएफ  अनिल शर्मा ने बताया कि आग से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन


ताजा आग के मामले
1. धर्मशाला के साथ दाड़ून के जंगल रातभर जलते रहे। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जसूर से सटी मच्छी भवन गांव में पांच गोशालाओं में आग लगने से एक गोवंश की मौत हो गई। छतरोली में एक शेड जल गया।
विज्ञापन

2. मंडी के  उरला बाजार से सटे जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।  
3. शिमला के कृष्णानगर वार्ड में शुक्रवार को एक ढारा जलकर राख हो गया। इस दौरान दो सिलिंडर धमाके के साथ फटे।
4. चंबा के बनीखेत में जंगल में लगी आग गोशाला तक पहुंच गई, जिससे दो मवेशी जिंदा जल गए हैं। आग बुझाते एक महिला भी झुलस गई है। 
5. शिमला के कुमारसैन में हिमाचल प्रदेश विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के जरोल-टिक्कर में बने कोल्ड स्टोर में वीरवार देर रात जंगल की आग से लाखों का नुकसान हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed