फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Foreigners will know Dev culture 14 countries cultural groups coming to Kullu Dussehra 2023

Kullu Dussehra: सांस्कृतिक प्रस्तुति के बहाने देव संस्कृति को जानेंगे विदेशी, 14 देशों के सांस्कृतिक दल आएंगे

Mon, 23 Oct 2023 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

इस बार दशहरा में रिकॉर्ड 14 देशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इसी बहाने वे देव संस्कृति पर भी शोध करेंगे।

विज्ञापन
Foreigners will know Dev culture 14 countries cultural groups coming to Kullu Dussehra 2023
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देव समागम दुनिया भर में प्रसिद्ध है। एशिया के साथ यूरोप, अमेरिका और अफ्रीकी देशों तक कुल्लू की देव संस्कृति की गूंज है। इसको जानने के लिए सालभर विदेशी सैलानी जिला के देव स्थलों तक पहुंचते हैं। अब दशहरा का मौका है, जहां जिला के करीब 300 देवी देवता रघुनाथ की नगरी में डेरा डालेंगे। सात दिनों तक ढालपुर का वातावरण देवलोक में तब्दील होगा।

विज्ञापन


ऐसे में विदेशी भी दशहरा को लेकर खासे उत्सुक रहते हैं और कई देशों के सैलानी और शोधकर्ता भी घाटी में पहुंच गए हैं। वे न केवल भगवान रघुनाथ की ऐतिहासिक यात्रा को कैमरे में कैद करेंगे बल्कि सात दिनों तक देव शिविरों में जाकर देवी-देवताओं के इतिहास और रहस्य को जानेंगे। इस बार दशहरा में रिकॉर्ड 14 देशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इसी बहाने वे देव संस्कृति पर भी शोध करेंगे। वे देव समाज के जानकारों और बुद्धिजीवियों की मदद लेकर कुल्लू की प्रसिद्ध देव संस्कृति की बारीकी को जानेंगे।
विज्ञापन


इन देशों के कलाकार दशहरा में लेंगे भाग
कुल्लू दशहरा में रूस, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, केन्या, घाना और इथोपिया की संस्कृति की झलक कुल्लू दशहरा में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव संस्कृति का यह संगम दुनिया भर में अनूठा है। लिहाजा देवताओं के रहस्य को जाने के लिए देश-विदेश के शोधकर्ता दशहरा में पहुंचते हैं। इस दौरान वह वीडियोग्राफी भी करते हैं। - दोत राम ठाकुर, अध्यक्ष, जिला देवी देवता कारदार संघ 


दशहरा में देसी-विदेशी शोधार्थी आते हैं। इस साल 14 देश भाग ले रहे हैं। ऐसे में शोध करने वाले की संख्या भी बढ़ेगी। पिछले साल भी सात विदेशी शोधकर्ताओं ने मदद ली थी। - डॉ. सूरत ठाकुर, कुल्लवी संस्कृति के जानकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed