फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Foreign national injured on Triund track dies, body brought to Dharamshala after long rescue operation

धर्मशाला: त्रियूंड ट्रैक पर घायल विदेशी नागरिक की मौत, लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद धर्मशाला पहुंचाया शव

Mon, 17 Feb 2025 10:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Feb 2025 10:20 PM IST
सार

 त्रियूंड में रविवार को घायल हुए यूनाइटेड किंगडम (यूके) के नागरिक की मौत हो गई। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाव दल के तीन जवान भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Foreign national injured on Triund track dies, body brought to Dharamshala after long rescue operation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में रविवार को घायल हुए यूनाइटेड किंगडम (यूके) के नागरिक की मौत हो गई। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाव दल के तीन जवान भी घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद लेनी चाही, लेकिन पायलट ने देर रात को पहाड़ों के बीच उड़ान भरने से इन्कार कर दिया। बचाव दल के सदस्यों ने ठंड के मौसम में पहाड़ी पर आग जलाकर रात बिताई। सोमवार सुबह दोबारा से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोपहर बाद धर्मशाला पहुंचे। विदेशी नागरिक थॉमस हैरी का शव धर्मशाला अस्पताल में रखा है। जानकारी के अनुसार थॉमस हैरी अपने एक अन्य दोस्त रॉबर्ट जॉन के साथ रविवार को त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे। वे स्नोलाइन से ट्रैकिंग करते हुए थातरी पहुंच गए थे। थातरी से धर्मशाला वापस आते समय थॉमस हैरी दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया। रॉबर्ट ने थातरी पहुंचकर स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन


एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि रविवार को पुलिस थाना धर्मशाला को सूचना मिली थी कि ट्रैकिंग पर गए दो विदेशी नागरिक दुर्घटना का शिकार हो गए। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू के लिए भेजा गया था और शाम को ही इनकी लोकेशन का पता चला था। रविवार रात और सोमवार को दिन में इन्हें सुरक्षित लाने के प्रयास किए गए, लेकिन दुर्भाग्यवश एक विदेशी की धर्मशाला पहुंचने तक मौत हो गई। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि ढांक से गिरने के कारण विदेशी नागरिक घायल हुआ था।
विज्ञापन


4 दिसंबर 2024 को आए थे भारत
बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त विदेशी टूरिस्ट वीजा पर 4 दिसंबर 2024 को भारत पहुंचे थे और इसके बाद यूपी और राजस्थान में घूमने के बाद वे क्रिसमस के लिए वापस हांगकांग चले गए। जनवरी के पहले सप्ताह में फिर भारत वापस आए और 14 फरवरी को वे धर्मशाला पहुंचे। रविवार सुबह उन्होंने धर्मकोट से त्रियूंड होते हुए धौलाधार में स्नो लाइन तक ट्रैकिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed