फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Foreign national injured after falling while paragliding at Patalsu Peak, flight was from Bir

Kullu: दूसरे दिन भी हादसा, पैराग्लाइडिंग करते गिरा विदेशी पायलट, घायल

Sat, 02 Nov 2024 05:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

कुल्लू जिले में मनाली की पतालसू पीक में पैराग्लाइडिंग करते विदेशी पायलट संतुलन बिगड़ने से गिर गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में पर्यटक घायल हो गया है। 

विज्ञापन
Foreign national injured after falling while paragliding at Patalsu Peak, flight was from Bir
पैराग्लाइडर(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

पैराग्लाडिंग करते समय हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन स्थल मनाली के पतालसू में विदेशी पैराग्लाइडर पायलट संतुलन बिगड़ने से गिर गया। शुक्रवार को हुए हादसे में सर्बिया का पायलट मिरोस्लाव प्रोडनोविक घायल हो गया है। पुलिस और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर उसे मनाली पहुंचाया। मनाली नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बीड़ बिलिंग की पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरकर पायलट मनाली के रोहतांग से सटे पतालसू पीक इलाके में पहुंच गया।

विज्ञापन


यहां पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह गिर गया और घायल हो गया। उसके पांव में फ्रैक्चर हुआ है। पायलट ने घायल होने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। इसके बाद संयुक्त रेस्क्यू टीम मौके के लिए भेजी गई। टीम ने पायलट को खोजकर शनिवार सुबह करीब चार बजे उसे मनाली पहुंचाया। रोहतांग इलाके में तीन दिन के भीतर यह दूसरा हादसा हुआ है। इससे पहले मढ़ी में एक विदेशी महिला पायलट की गिरने से मौत हो गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पायलट को कुल्लू रेफर किया गया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed