{"_id":"591b21de4f1c1b8a51f22e8e","slug":"forecast-of-hailstorm-in-himachal-on-17th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, आज भी तूफान की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, आज भी तूफान की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 May 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को हुई बारिश और ऊंची चोटियों में हल्के हिमपात से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को हुई बारिश गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए राहत लेकर आई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को भी अंधड़ चलने और बारिश-ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
बारिश होने से एक दिन के भीतर ऊना के अधिकतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को ऊना में पारा 43 डिग्री पहुंच गया था।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में 22 मई तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को राजधानी शिमला में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने का दौर चला। बारिश होने से शहर के मौसम में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ है। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 25.0, नाहन में 34.9, सोलन में 30.2, कांगड़ा में 28.2, सुंदरनगर में 31.4, भुंतर में 36.8, कल्पा में 21.2, धर्मशाला में 30.8, मंडी में 34.2 और मनाली में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।