{"_id":"5750548a4f1c1b2438108b80","slug":"forecast-for-pre-monsoon-rainfall-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 10 दिन पहले ही प्री मानसून से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 10 दिन पहले ही प्री मानसून से बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में 15 जून से प्री मानसून के दस्तक देने के आसार बन रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 15 जून से प्री मानसून के दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल में 25 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। ऐसे में करीब दस दिन पहले प्री मानसून की बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र ने चार जून को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश होने के आसार जताए हैं। पांच और छह जून को मौसम साफ रहने की बात कही है। सात और आठ जून को दोबारा प्रदेश में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
देश के दक्षिणी राज्यों में अगले चार पांच दिन में मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। वीरवार को ऊना में सबसे अधिक 42 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 27.7, सुंदरनगर में 37, भुंतर में 36.2, धर्मशाला 31.4, नाहन में 35, सोलन 32.5 और कल्पा में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन