हिमाचल में पहली बार गाड़ियों के वीआईपी नंबरों की होगी ई-नीलामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पहली बार गाड़ियों के वीआईपी और पसंद के नंबरों की ई-नीलामी होगी। परिवहन विभाग में नीलामी में गड़बड़ी की आशंका की वजह से पारदर्शिता के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। लोगों से एक सप्ताह के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद यह व्यवस्था लागू मानी जाएगी। सोमवार को प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। 0001 नंबर सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित रहेगा। इसके लिए एक लाख रुपये तक की रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है। 0002 से 0010 के लिए 75 हजार रुपये न्यूनतम फीस निर्धारित की गई है।
इनकी ई-नीलामी होगी। इसके अलावा 0011 से 0100 तक न्यूनतम फीस 50 हजार रुपये और इसकी भी ई -नीलामी होगी। 0101, 0111,0123,0200,0202, 0222, 0234, 0251, 0300,0303, 0333,0345, 0400,0404, 0444, 0456, 0500,0501,0505, 0555,0567,0600, 0606, 0666, 0678, 0700, 0707, 0777, 0786, 0789, 0800,0808, 0888, 0900, 0909, 0999, 1000, 1111, 2000, 2222, 3000, 3333, 4444, 5000, 5555, 6666, 7000, 7777, 8000, 8888, 9000 और 9999 के लिए न्यूनतम फीस 15000 रुपये रखी है। इन नंबरों की भी ई-नीलामी होगी। अन्य पसंद के नंबरों के लिए न्यूनतम फीस 10,000 रुपये रखी गई है। इनकी भी ई-नीलामी होगी।