फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   For gardening 64.90 crore budget approved

Shimla News: बागवानी के लिए 64.90 करोड़ का बजट स्वीकृत

Wed, 09 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
For gardening 64.90
crore budget approved
डीसी अनुपम ने बैठक में दी मंजूर
विज्ञापन

विभाग शोध और प्रशिक्षण का कार्य करें अधिक : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 64 करोड़ 90 लाख रुपये के एक्शन प्लान को स्वीकृति दी गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक में योजना को मंजूरी दी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में बागवानी मुख्य व्यवसाय है। ऐसे में उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बागवानों को सीधे तौर पर मिलना चाहिए। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग सक्रियता से कार्य करें ताकि बागवानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग शोध और प्रशिक्षण पर अधिक कार्य करें। तकनीक के दौर में शोध से बेहतर फसल की प्राप्ति हो सकती है। उपायुक्त ने कहा कि विभाग लंबित योजनाओं को इस वित्तीय वर्ष में पूरा करें। इस बैठक में उद्यान विभाग के आला अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article