फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Food Supplies Minister Krishan Kapoor press conference

डिपुओं में राशन की कमी पर मंत्री कर गए 100 दिन का गुणगान

Wed, 25 Apr 2018 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 25 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
 Food Supplies Minister Krishan Kapoor press conference

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से निर्धारित किए गए 100 दिन के लक्ष्य का गुणगान कर गए। जब उनसे डिपो में राशन की कमी के बारे में सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था कि तेल का टेंडर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


हिमाचल में राशनकार्डों की संख्या को देखते हुए 26 लाख लीटर खाद्य तेल की आवश्यकता है। खाद्य आपूर्ति निगम के पास 6,65,928 लीटर तेल की सप्लाई पहुंची है। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चार दालों में से पसंद की तीन दालें मिलेंगी। 
विज्ञापन


हिमाचल में जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से डिपो में राशन की कमी खल रही है। उपभोक्ताओं को केंद्र से जारी आटा चावल का कोटा मिल रहा है जबकि तीन दालों के बजाए उपभोक्ताओं को एक या दो दालें मिल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य की योजना बताई

 Food Supplies Minister Krishan Kapoor press conference

दो महीनों से डिपो में खाद्य तेल नहीं है। उपभोक्ताओं को जो चीनी का कोटा दिया जा रहा है, वह पिछले महीने का है। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने दावा किया कि 100 दिन के लक्ष्य में 90 फीसदी राशनकार्डों को आधार से जोड़ा जाना था।

विभाग ने 89 फीसदी लक्ष्य को पूरा किया है। इसी तरह 40 फीसदी राशनकार्डों को मोबाइल ऐप से जोड़ने का लक्ष्य भी पूरा किया गया है।  हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में अभी पूरा राशन न मिल रहा हो, लेकिन खाद्य आपूर्ति मंत्री भविष्य की योजना बताने में पीछे नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में गृहिणी सुविधा योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत हिमाचल में जिन महिलाओं के पास गैस सिलेंडर और चूल्हा नहीं है, सरकार उन्हें यह निशुल्क उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में केंद्र सरकार ने मिट्टी तेल में जो कट लगा रखा है, यह मामला भी केंद्र से उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed