{"_id":"7c1e8b3158328b0bf1436bba91bc8560","slug":"food-products-still-selling-in-open-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आदेश ठेंगे पर, खुले में बिक रहे मोमोज, कुल्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के आदेश ठेंगे पर, खुले में बिक रहे मोमोज, कुल्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। खाद्य पदार्थ अभी भी खुले में बिक रहे हैं। शहर में फैले पीलिया रोग के कारण उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर पाबंदी लगाई थी। शहर में मोमोज, मिक्स चना, कुल्चा, हॉट डाग जैसे खाद्य पदार्थ खुले में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को इन पर नजर रखने को कहा गया था। हैरत की बात है कि खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर विभाग नकेल नहीं कस पाया है। माल रोड शेरे पंजाब व इसके आस पास खुले में खाद्य पदार्थ बिक रहे हैं। यहां मोमोज, कुल्चे और अन्य खाद्य पदार्थों को खुले में बेचा जा रहा है। लोग भी इन पदार्थों को सेवन कर रहे है जिससे कि पीलिया फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
माल रोड, शिल्ली चौक, केएनएच व साथ लगते आसपास की जगहों पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले लोगों को तांता लगा हुआ है। बाहरी राज्यों से शिमला घूमने आए सैलानी व स्थानीय लोगों को इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इससे पीलिया फैलने की आशंका बढ़ गई है। अधिकारी हफ्ते में एक मर्तबा जगहों का निरीक्षण करते हैं लेकिन खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले लोग फिर सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
होगी कार्रवाई : मंगला
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक मंगला ने बताया कि शहर में जो लोग खुले में खाद्य पदार्थों को बेच रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विभाग के अधिकारियों ने शहरभर में इन लोगों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रखा है।- अशोक मंगला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी