फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   food civil supply department himachal pradesh ration dipo flour sample fail quality test inspector suspended

खाद्य विभाग: राशन डिपओं के आटे के 13 सैंपल फेल, निरीक्षक निलंबित

Thu, 16 Sep 2021 07:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Sep 2021 07:44 PM IST
सार

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि निरीक्षक को इसलिए निलंबित किया है कि उन्होंने सैंपल लेने में कोताही बरतने और नमूनों के एकत्र करने में दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। 

विज्ञापन
food civil supply department himachal pradesh ration dipo flour sample fail quality test inspector suspended
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के राशन डिपओं में उपभोक्ताओं को मिलने वाले आटे के 13 सैंपल फेल हुए हैं। विभाग की ओर से अप्रैल 2021 से लेकर 15 सितंबर 2021 तक आटे के 350 सैंपल लिए गए थे। इसमें 13 डिपुओं से उपभोक्ताओं को घटिया आटा दिया गया। सरकार की ओर से इन डिपो होल्डर पर एक लाख 4 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही सैंपल लेने में कोताही बरती जाने पर सरकार ने एक निरीक्षक को निलंबित किया है। 

विज्ञापन


खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली और प्रदेश सरकार की ओर से लाभार्थियों को गंदम के स्थान पर फोर्टिफाइड आटा उपलब्ध करवा रहा है। डिपो होल्डरों को जो जुर्माना लगाया गया है, उसे सरकार सरकार कोष में जमा करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आटा मीलों के लिए मासिक गंदम आवंटन में कटौती भी की गई। उन्होंने कहा कि एक निरीक्षक को इसलिए निलंबित किया है कि उन्होंने सैंपल लेने में कोताही बरतने और नमूनों के एकत्र करने में दिशा - निर्देशों का पालन नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed