Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Following the Delhi blast, hotel registrations of tourists are being checked, following instructions from poli

Himachal: दिल्ली धमाके के बाद होटलों में जांचा जा रहा पर्यटकों का पंजीकरण, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mon, 17 Nov 2025 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Nov 2025 10:59 AM IST
सार

दिल्ली में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। 

विज्ञापन
Following the Delhi blast, hotel registrations of tourists are being checked, following instructions from poli
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। होटल, होम स्टे, बेड एंड ब्रेकफास्ट और गेस्ट हाउस में ठहरे पर्यटकों व अन्य व्यक्तियों के पंजीकरण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध पहचानपत्र और उचित पंजीकरण के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दी जाए। पुलिस ठहरने वाले लोगों के पहचानपत्र का भी निरीक्षण कर रही है, जिससे संदिग्धों की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
Trending Videos

कई स्थानों पर पुलिस ने रजिस्टरों में अनियमितताएं पाए जाने पर चेतावनी भी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि कई होटल संचालक अब भी ऑनलाइन पंजीकरण या सी-फॉर्म भरने में लापरवाही बरत रहे हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस ने होटल मालिकों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध गतिविधि और फर्जी आईडी प्रयोग करने वालों की तत्काल पुलिस को जानकारी दी जाए। पुलिस साइबर सेल भी ऑनलाइन बुकिंग और डाटा वेरिफिकेशन कर रहा है। आतंकी हमलों के खतरे को देखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने प्रदेश के लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed