फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   flour will be not available from this month in pds dipos in Himachal.

राशनकार्ड धारकों को एक और झटका, पढ़ें

Wed, 14 Jan 2015 09:34 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
flour will be not available from this month in pds dipos in Himachal.

हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं से आटा खत्म करने की तैयारी है। अंत्योदय और बीपीएल को पहले से ही गेहूं दी जा रही है, अब प्रदेश के साढ़े 12 लाख एपीएल उपभोक्ताओं को भी आटे की जगह गेहूं दिया जा सकता है। उपभोक्ताओं को गेहूं मार्केट से बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है। वीरवार को खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


गेहूं देने के पीछे सरकार का तर्क है कि  मिल मालिक पिसाई का रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार अभी ऐसा करने के पक्ष में नहीं है। केंद्र सरकार हिमाचल को गेहूं उपलब्ध कराती है, लेकिन एपीएल परिवारों को गेहूं पिसाकर आटा दिया जाता है। अब एपीएल को भी गेहूं देने की तैयारी है।
विज्ञापन

बाली बोले, कैबिनेट में होगी चर्चा

flour will be not available from this month in pds dipos in Himachal.

अंत्योदय परिवारों को गेहूं 2 रुपये, बीपीएल को 5.25 रुपये के हिसाब से मुहैया करवाया जाता है। केंद्र एपीएल परिवार को गेहूं 6.34 रुपये के हिसाब से देता है। प्रति किलो में 60 पैसे मिल मालिक को पिसाई के दिए जाते हैं। आटा बोरी का खर्चा और लोड अनलोड के खर्चें को मिलाकर एपीएल को आटा प्रति किलो साढ़े आठ रुपये मिलता है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एपीएल परिवारों को गेहूं देने के मामले पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होनी है। सर्वसहमति से निर्णय लिया जाना है। अभी एपीएल के उपभोक्ताओं को आटा दिया जा रहा है। आटा मिल के मालिक पिसाई के रेट बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed