फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   floriculturist of himachal said that more rate will get if mandi opens

फूल उत्पादक बोले- हिमाचल में मंडी खुले तो घटेगा खर्च, रेट बढ़िया मिलेगा

Wed, 17 Feb 2021 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Feb 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
floriculturist of himachal said that more rate will get if mandi opens
राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड ने बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में अगर फूलों की मंडी खुलती है तो मंडी तक उत्पाद पहुंचाने का खर्चा घटेगा और रेट भी बढ़िया मिलेंगे। राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से पुष्प उत्पादकों को विपणन सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना के लिए हुई बैठक में फूल उत्पादकों ने यह बात कही। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने की। पुष्प और सब्जी उत्पादक सहकारी विपणन सभा जुब्बड़हट्टी के अध्यक्ष रामगोपाल ठाकुर ने कहा कि मौजूदा समय में फूल बेचने दिल्ली की गाजीपुर मंडी जाना पड़ता है, आढ़ती जो रेट बताता है, उस पर विश्वास करना पड़ता है।

विज्ञापन


हिमाचल में अपनी फूलों की मंडी खुलने से उत्पाद को मंडी तक पहुंचने का खर्चा घटेगा और आंखों के सामने उत्पाद बिकने पर रेट भी अच्छे मिलेंगे। इससे सरकार की भी कमाई होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि फूलों के खरीदारों के साथ भी कृषि मार्केटिंग बोर्ड बैठक करेगा और उन्हें क्या सुविधाएं चाहिए। उसका विश्लेषण किया जाएगा। बैठक में उपस्थित बागवानी विभाग के अधिकारियों से मार्केटिंग बोर्ड ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होने वाले फूल के उत्पादन का ब्योरा मांगा है, ताकि उत्पादन के आधार पर मंडियां खोलने के लिए स्थान का चयन किया जा सके।
विज्ञापन


कृषि मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में फूलों की मंडी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फूल उत्पादकों के साथ बैठक की गई है और उनके विचार जाने गए हैं। जल्द ही फूल उत्पादकों के साथ बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed