{"_id":"69c915474ad90653970a8ed8","slug":"floor-one-kg-extra-in-depo-shimla-news-c-19-sml1002-697824-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डिपुओं में अप्रैल में एक किलो ज्यादा मिलेगा गेहूं का आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डिपुओं में अप्रैल में एक किलो ज्यादा मिलेगा गेहूं का आटा
विज्ञापन
खास खबर...
शहर के हजारों एपीएल परिवारों को राहत, अभी 11 किलो आटा मिल रहा था
पहले 14 से तीन किलो घटा था कोटा, बाजारों से महंगी दरों पर करनी पड़ रही थी खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में लोगों को अप्रैल में 12 किलो गेहूं का आटा दिया जाएगा। आटे का अतिरिक्त कोटा मिलने से हजारों एपीएल परिवारों को राहत मिलेगी। वहीं अब तक लोगों को कम आटा मिलने के कारण बाजारों से महंगी दरों पर खरीदारी करनी पड़ रही थी।
राजधानी में पचास के करीब राशन डिपो हैं। हजारों लोग डिपुओ से आटा, चावल, चीनी, नमक, तेल और दालों की खरीदारी करते हैं। पिछले काफी समय से राशन डिपुओं में आटे के कोटे में कटौती कर दी गई थी। पहले जहां लोगों को 14 किलो आटा मिलता था, लेकिन एकाएक आटे के कोटे में कटौती हो गई थी। पिछले कुछ महीने से डिपुओं में लोगों को 11 किलो आटा ही मिल रहा था लेकिन अब बदलाव किया गया है। 11 की जगह अब 12 किलो गेहूं का आटा मिलेगा। शहर में हर महीने करीब पच्चीस हजार से अधिक लोग डिपुओं से राशन खरीदते हैं जिनमें एपीएल परिवारों की संख्या इक्कीस हजार से अधिक है। ऐसे में इन परिवारों कुछ हद तक राहत मिलेगी। बता दें कि इससे पहले दालों के रेट में भी बढ़ोतरी हुई थी जिस वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं।
इनसेट
पिछले सप्ताह ही आई डिपो में चीनी
शहर के राशन डिपुओं में इस महीने चीनी का कोटा नहीं मिल रहा था। हजारों लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों ने बाजार से 52 से 55 रुपये देकर चीनी की खरीदारी करनी पड़ी। पिछले सप्ताह ही डिपुओं में चीनी आ गई है। ऐसे में रविवार को शहर के सभी राशन डिपुओं में राशन खरीदने लोग आए। डिपुओं में एपीएल परिवारों को चीनी 33 और टैक्स वालों को 46 रुपये प्रतिकिलो की दर में मिलती है। बीपीएल, अंतोदेय और पीएच परिवारों को 13 रुपये प्रतिकिलो की दर से चीनी मुहैया करवाई जाती है।
विज्ञापन
कोट्स
गेहूं के आटे के कोटे में एक किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अब हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
-नरेंद्र धीमान, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले