फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flood of tourists on Christmas

क्रिसमस पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Flood of tourists on Christmas
शिमला के रिज मैदान पर क्रिसमस के अवसर पर उमड़े सैलानी। अमर उजाला - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। देशभर से हजारों सैलानी शनिवार को क्रिसमस मनाने शिमला पहुंचे। वीकेंड के चलते सैलानियों की आमद दोगुनी हो गई। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी रही। सड़कों पर लंबे ट्रैफिक जाम के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। न्यू ईयर तक शहर सैलानियों से गुलजार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्रिसमस पर पूरे दिन रिज मैदान और मालरोड सैलानियों से गुलजार रहा। हजारों की संख्या में सैलानी रिज मैदान पहुंचे। दोपहर के समय रिज पर तिल धरने की भी जगह नहीं बची। रिज मैदान से लक्कड़ बाजार, मरीना चौक, एजी चौक तक सैलानियों का हुजूम जुटा रहा। बड़ी संख्या में सैलानियों ने साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का भी रुख किया। शाम के समय टूरिस्टों को शहर के होटलों में कमरे ढूंढे नहीं मिले। सैलानियों की भारी भीड़ का होटल, बेड एंड ब्रेक फास्ट और होम स्टे संचालकों ने भी खूब फायदा उठाया।
विज्ञापन

कई जगह कमरों के एवज में जमकर ओवरचार्जिंग भी की गई। शिमला में कमरे न मिलने के कारण टूरिस्टों को मशोबरा, नालदेहरा, फागू और ठियोग में कमरे तलाशने पड़े। क्रिसमस के मौके पर शहर के होटलों और रेस्टोरेंटों में डायन एंड डांस और गाला नाइट का आयोजन किया गया था। भारी संख्या में सैलानियों ने पार्टी में भाग लिया। शहर के निजी और पर्यटन निगम के होटलों में आयोजित कार्यक्रमों के बाद सैलानियों को गिफ्ट भी बांटे गए। पर्यटन विकास निगम के होटल हाली डे होम में आयोजित कश्मीरी फूड फेस्टिवल के दौरान सैलानियों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच शहर में दाखिल हुईं 4760 गाड़ियां
शनिवार सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच करीब 4760 गाड़ियां शहर में दाखिल हुई। पार्किंग न मिलने पर दोपहर बाद सैलानियों ने सर्कुलर रोड के किनारे ही गाड़ियां पार्क कर दीं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। अवैध पार्किंग करने वालों के पुलिस ने चालान भी किए लेकिन, क्रिसमस के खुमार में डूबे सैलानी मस्ती में चूर रहे। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि वाहनों की आमद बढ़ने के बाद टुटीकंडी क्रासिंग से वाहनों को कनलोग बाईपास पर डायवर्ट किया गया।
पार्किंग की छूट के बावजूद काट दिया चालान
शहर में भारी संख्या में सैलानियों की आमद के चलते जिला प्रशासन ने शहर की कुछ प्रतिबंधित सड़कों पर पार्किंग की छूट के आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके शनिवार को बालूगंज, चौड़ा मैदान, विधानसभा चौक सड़क पर होटल सिसिल के बाहर पार्क एक गाड़ी का अवैध पार्किंग का चालान कर दिया गया। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि वाहनों को पार्किंग की छूट दी गई थी न कि ट्रैफिक में व्यवधान डालने की। ऐसे वाहन जो बेतरतीब खड़े किए गए थे, उनके चालान किए गए हैं।

15 हजार लोगों ने किया लिफ्ट का इस्तेमाल
क्रिसमस के दिन सुबह से देर रात तक करीब 15 हजार लोगों ने पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया। पूरे दिन लिफ्ट के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोगों को पैदल ही सर्कुलर रोड से मालरोड पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed