फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fixed fair buses in shimla city in new year.

न्यू ईयर गिफ्टः अब बस पांच रुपए लगेगा किराया

Fri, 26 Dec 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Dec 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
fixed fair buses in shimla city in new year.

नए साल पर एचआरटीसी प्रबंधन शिमला की जनता को 5 रुपये फिक्स किराये पर चलने वाली दो और बसों की सौगात देने जा रहा है। जनवरी से शहर के सर्कुलर रोड पर 2 की जगह 4 स्पेशल बसें चलना शुरू हो जाएंगी। बसों का संचालन क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज किया जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शहर में 5 रुपये फिक्स किराये पर बसें चलाने की घोषणा की थी। ट्रायल के तौर पर एचआरटीसी ने शहर में फिक्स किराये की दो बसें चलाई थीं। ट्रायल सफल रहने पर अब बसों की संख्या में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि 5 रुपये फिक्स किराये पर चल रही बसें रोजाना करीब चार से पांच हजार रुपये कमाई कर रही हैं। यात्री लंबे समय से बसों की संख्या बढ़ने की डिमांड कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को होगा इतना फायदा

fixed fair buses in shimla city in new year.

दो अतिरिक्त बसें चलने से जहां लोगों की डिमांड पूरी होगी वहीं निगम की कमाई में भी इजाफा होगा। महंगाई से जूझ रहे शहर के लोगों को एचआरटीसी की स्पेशल बसें भारी राहत देंगी।

स्पेशल बसों में टूटीकंडी आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, संजौली और छोटा शिमला का किराया सामान्य के मुकाबले कम लिया जाएगा। स्पेशल बसों का फिक्स किराया 5 रुपये होगा। सामान्य बसों में आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड का किराया सात रुपये है।

स्पेशल बसों में इस रूट पर किराया घटकर पांच रुपये होगा। इसी तरह स्पेशल बसों में ओल्ड बस स्टैंड से संजौली (वाया छोटा शिमला) का किराया 12 रुपये की जगह 5 रुपये वसूला जाएगा। ओल्ड बस स्टैंड से संजौली (वाया लक्कड़ बाजार) का किराया भी 9 रुपये से घटकर 5 रुपये हो जाएगा।

स्पेशल बसों का यह रहेगा रूट

fixed fair buses in shimla city in new year.

-क्लॉक वाइज
टूटीकंडी आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड, छोटा शिमला, संजौली, लक्कड़ बाजार, ओल्ड बस स्टैंड और टूटीकंडी

- एंटी क्लॉक वाइज

टूटीकंडी आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, संजौली, छोटा शिमला, ओल्ड बस स्टैंड और टूटीकंडी

आधा घंटा हो जाएगी फ्रीक्वेंसी
शहर में फिक्स किराये पर दो के स्थान पर चार बसें चलने से बसों की फ्रीक्वेंसी एक घंटे से घटकर आधा घंटा रह जाएगी। अभी लोगों को 5 रुपये फिक्स किराये वाली बस का करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, दो अतिरिक्त बसें चलने के बाद हर आधे घंटे में बस सेवा उपलब्ध होगी।

इन रूटों पर भी चलेंगी स्पेशल बसें
5 रुपये फिक्स किराये पर चल रही स्पेशल बसों को लेकर एचआरटीसी को यात्रियों का अच्छा रुझान मिला है। शहर के अधिक आबादी वाले क्षेत्रों के लिए जहां बसों में भारी ओवरलोडिंग रहती है स्पेशल बस सुविधा शुरू करने की योजना है।

यह रूट हो सकते हैं सेवा में शामिल
-आईएसबीटी से ढली
-आईएसबीटी से मैहली
-आईएसबीटी से टुटू

बसों पर लगेगा 5 रुपये किराये का लोगो

fixed fair buses in shimla city in new year.

यात्री स्पेशल बस की पहचान दूर से ही कर सकें। इसके लिए बस के फ्रंट शीशे पर 5 रुपये किराये का लोगो लगाया जाएगा। रात के समय यात्रियों की सुविधा के लिए रूट बोर्ड के साथ लाइट भी लगेगी। मौजूदा समय में चल रही बसों के लिए अलग तरह का रूट बोर्ड तो बनाया गया है लेकिन रात के समय अंधेरे में लोग बसों की पहचान नहीं कर पाते।

फिक्स किराये पर चलेंगी बसें : डा. बत्ता
परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार राजधानी शिमला में फिक्स किराये पर दो और बसें चलाई जाएंगी। मौजूदा समय में चल रही बसों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोगों को भी बस सेवा से फायदा हुआ है। कुछ अन्य चुनिंदा रूटों पर भी फिक्स किराये की बसें चलाने की योजना है। - डा. आरएन बत्ता प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed