{"_id":"5ed762e38ebc3e90633c56cc","slug":"five-year-old-found-corona-positive-in-dalhousie-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने नहीं छोड़ा कोरोना संक्रमित बेटे का साथ, अस्पताल में साथ रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने नहीं छोड़ा कोरोना संक्रमित बेटे का साथ, अस्पताल में साथ रहेगी
Wed, 03 Jun 2020 02:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विशाल आनंद, अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
विशाल आनंद, अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी में पांच साल के बच्चे का कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। ये परिवार डलहौजी में होम क्वारंटीन था। बच्चे को आर्मी अस्पताल डलहौजी कैंट में शिफ्ट किया गया। कोरोना संक्रमित आने के बाद मां ने बेटे के साथ रहने का फैसला लिया है। इसके बाद मां-बेटे को आर्मी अस्पताल कैंट डलहौजी में आईसोलेट किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर संक्रमित बच्चे के संपर्क में आने वाले 15 लोगों के सैंपल भी लेगा।
विज्ञापन
चंबा में कोरोना संक्रमित से दो वर्षीय बच्ची के आने के बाद जहां उसका उपचार कोविड़-केयर सेंटर बालू में चला हुआ है। अब पांच साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। दोनों ही मामलों में माताओं ने बच्चों के साथ रहने का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना संक्रमित बच्चे को आर्मी अस्पताल डलहौजी कैंट में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
संक्रमित बुजुर्ग महिला कोविड सेंटर डलहौजी भेजी
पर्यटन नगरी डलहौजी में सोमवार देर रात एक तिब्बती बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इसे डलहौजी अस्पताल स्थित कोविड-केयर सेंटर में रखा गया है।