फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five thousand chicken burnt alive after fire broke out in poultry farm in una himachal

बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म में भड़की आग, 5 हजार मुर्गे-मुर्गियां जिंदा जले

Sat, 09 Feb 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
five thousand chicken burnt alive after fire broke out in poultry farm in una himachal

क्षेत्र के बनगढ़ में बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया। इससे करीब 5 हजार मुर्गे-मुर्गियां जिंदा जल गए। वीरवार देर रात हुए अग्निकांड से पोल्ट्री फार्म मालिक को लगभग नौ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक पाल्ट्री फार्म जल चुका था। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीरवार रात बारिश और आसमान में बिजली के धमाकों का दौर जारी रहा। रात करीब साढ़े 11 बजे बनगढ़ में स्थित चमन लाल के पोल्ट्री फार्म में बिजली गिरने से आग लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 लाख का नुकसान

five thousand chicken burnt alive after fire broke out in poultry farm in una himachal

देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दर्दनाक हादसे में पोल्ट्री फार्म में मौजूद करीब 5 हजार मुर्गे आग की चपेट में आ गए।

आग की सूचना पाते चमन लाल ने मौके पर पहुंचे और पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना के बारे में सूचित किया। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

पीड़ित चमन लाल ने बताया कि बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म सहित उसमें मौजूद 5 हजार मुर्गे, फीड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब नौ लाख का नुकसान हुआ।

चमन लाल ने जिला प्रशासन से राहत की मांग की है। केंद्र फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed