फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five players of Himachal will show talent in national school games

Himachal: राष्ट्रीय स्कूली खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे हिमाचल के पांच खिलाड़ी

Thu, 01 Jun 2023 07:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)/बैजनाथ (कांगड़ा)/जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)/बैजनाथ (कांगड़ा)/जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 07:04 PM IST
सार

मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू से 12वीं कक्षा की परीक्षा 93 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अंतरिक्ष खाची का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन
Five players of Himachal will show talent in national school games
अंतरिक्ष खाची,आयुषी शर्मा, नेहा कुमारी, कल्पना ठाकुर व दीया ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो पूरी कायनात आपका साथ देने में लग जाती है। इसमें उम्र भी मायने नहीं रखती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जिला शिमला के साथ लगते फागू के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के दो बच्चों ने। मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू से 12वीं कक्षा की परीक्षा 93 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अंतरिक्ष खाची का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिक्षा में अव्वल रहने के साथ खेलों में भी अंतरिक्ष खाची के राष्ट्रीय खेल में चयन होना विद्यालय के साथ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे पहले अंतरिक्ष तीन बार राज्य स्तरीय खेल में भाग ले चुके हैं। योग में विद्यालय की दसवीं कक्षा की आयुषी शर्मा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आयुषी इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

विज्ञापन


योग के साथ शिक्षा और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए आयुषी का नाम स्कूल में पहले नंबर पर आता है। बता दें कि दोनों बच्चों ने शिक्षा के साथ खेलों में स्कूल, अपने परिजनों और ठियोग क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंतरिक्ष खाची 10 जून से भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जबकि आयुषी शर्मा छह जून से दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय योग स्पर्धा में भाग लेंगे। विद्यालय की योग अध्यापिका शीतल ठाकुर ने बताया सुबह से शाम तक बच्चों को योग के लिए करीब 4 घंटे का रोजाना प्रयास करवाया जाता है, जिसके परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं। शारीरिक शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि अंतरिक्ष को इससे पहले भी हिमाचल के बेस्ट खिलाड़ी का खिताब मिल चुका है। अंतरिक्ष की माता एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष खाची ने बेटे के चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन


अवेरी स्कूल की नेहा राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए चयनित
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी की जमा एक कक्षा की छात्रा नेहा कुमारी पुत्री सुरेंद्र कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स के लिए हुआ है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डीपी रवीन कुमार एवं पीटी राजीव ठाकुर ने बताया कि नेहा ने बिलासपुर में अंडर-19 राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में चार सो मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि से उनका चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए हुआ है। राष्ट्रीय एथलेटिक्स मध्य प्रदेश के भोपाल में छह से नौ जून तक होगी। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, उपप्रधानाचार्य मंजू बाला और अन्य स्टाफ ने नेहा को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभा दिखाएंगी जोगिंद्रनगर की दो खिलाड़ी
वहीं, राजकीय आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की छात्रा कल्पना ठाकुर का चयन 200 मीटर और लांग जंप में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। दीया ठाकुर का चयन जेवलिन थ्रो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। ये छात्राएं भोपाल में 6 से 9 जून तक प्रतिभा दिखाएंगी। प्रशिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी कल्पना राष्ट्रीय स्तर पर 200 मीटर में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। दोनों छात्राओं का चयन बिलासपुर में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने शारीरिक शिक्षक उमेश कुमार और डीपी मनोहर ठाकुर के साथ ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed