{"_id":"5d36da218ebc3e6cb8324fa7","slug":"five-people-scorched-after-fire-broke-in-lpg-cylinder-due-to-leakage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से भड़की आग, पांच मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से भड़की आग, पांच मजदूर झुलसे
Tue, 23 Jul 2019 07:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jul 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कुल्लू में पार्वती घाटी की ग्राम पंचायत जल्लूग्रां के शारनीधार में सिलिंडर से गैस रिसाव होने पर आग भड़क गई जिससे पांच मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। चार मजदूरों का इलाज जरी अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर हालत में एक मजदूर को कुल्लू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बिहार के ये सभी मजदूर लेंटर के काम के लिए यहां किराये के कमरे में रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पांचों ने चाय बनाई और पीने के बाद काम पर चले गए।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे ये सभी नाश्ता करने के लिए दोबारा कमरे में आए तो गैस लीक हो रही थी लेकिन इन्हें पता नहीं चला। इसी बीच एक मजदूर ने बीड़ी जलाने के लिए माचिस जलाई तो लीक हुई गैस ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
इससे विकास (30), सुमित कुमार (17), जय किशन (30), नंद किशोर (22), अजय कुमार (22) बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाई और पांचों को नजदीक के जरी अस्पताल पहुंचाया।