फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five jawans goes missing after avalanche in kinnaur Tibet border in himachal

चीन सीमा पर हिमस्खलन में दबे सेना के छह जवान, हिमाचल के राकेश शहीद

Wed, 20 Feb 2019 11:06 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 20 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Five jawans goes missing after avalanche in kinnaur Tibet border in himachal

हिमाचल के किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा से सटे दुर्गम क्षेत्र नमज्ञा में गश्त पर निकले सेना के छह जवान भारी हिमस्खलन में दब गए हैं। इनमें एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 5 सैनिकों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है।

विज्ञापन


शहीद जवान की पहचान हिमाचल के बिलासपुर के राकेश कुमार सुपुत्र के रूप में हुई है। हिमस्खलन की चपेट में आए अन्य पांच जवानों में तीन हिमाचल, एक जम्मू एवं एक दार्जिलिंग का बताया जा रहा है। जवानों के नाम का सेना अभी खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन


गश्त के दौरान हुए इस भारी हिमस्खलन में साथ जा रही आईटीबीपी की टुकड़ी के 5 जवान भी घायल हो गए हैं। बर्फ में दबे जवानों को निकालने के लिए डेढ़ सौ जवानों और किन्नौर पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खबर लिखे जाने तक जवानों का कोई पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 लोगों का दल जवानों को खोजने में लगा

Five jawans goes missing after avalanche in kinnaur Tibet border in himachal

जानकारी के अनुसार चीन सीमा से सटे नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले के आसपास बुधवार सुबह भारतीय सेना के छह और आईटीबीपी के 10 जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। दोपहर लगभग 12 बजे डोगरी नाले में पहाड़ी से भारी हिमस्खलन हुआ।

संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे जवान इसकी चपेट में आ गए। सेना की टुकड़ी में शामिल सभी छह जवान बर्फ के नीचे दब गए। आनन-फानन में एक जवान राजेश कुमार को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सेना के पांच अन्य जवान अभी तक लापता हैं। उनकी तलाश में आईटीबीपी, भारतीय सेना, जिला प्रशासन और पुलिस के करीब 150 लोग जुटे हुए हैं। बुधवार को दिन भर रेस्क्यू टीम लापता जवानों की तलाश में जुटी हुई है।  

सीएम ने डीसी को दिए सेना से संपर्क बनाए रखने के निर्देश

Five jawans goes missing after avalanche in kinnaur Tibet border in himachal

एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि नमज्ञा में हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

शहीद हुए जवान को पूह स्थित आर्मी हेडक्वार्टर लाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर जिले के नामज्ञा डोगरी में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सेना के जवानों को रेस्क्यू करने चलाए ऑपरेशन में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने उपायुक्त किन्नौर को सेना और आईटीबीपी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed