फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five including three women arrested on charges of theft

Shimla News: चोरी के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Five including three women arrested on charges of theft
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी शहर में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों से पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी पुलिस जांच में खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक महिला ने बस में यात्रा के दौरान पर्स से 6500 रुपये नकदी चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी समेत अन्य माध्यमों से छानबीन कर तीन प्रवासी महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिलाओं की पहचान शालू, प्रियास और राधा निवासी नागपुर के रूप में हुई है। इन्हें पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका पर पुलिस चौकी लाया था। मामले में आरोपी महिलाओं को खाली पर्स फेंकने के पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में इंदिरा मार्केट मंडी की छत पर सजे स्टाॅल में नकदी और सामान चोरी मामले में पुलिस ने भ्यूली के बंगाली बस्ती निवासी दो लोग रिंकू और रोहन को गिरफ्तार किया है। शातिरों ने स्टॉल से नकदी और सामान को चुरा कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था की पोल खोल दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें सलाखों के पीछे धकेला। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है कि चोरी किया गया सामान कहां रखा है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल जांच जारी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed