फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five hundred delegate will participate in Himachal non gazetted employees federation election

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव में हिस्सा लेंगे इतने डेलीगेट

Sun, 02 Sep 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Sep 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
five hundred delegate will participate in Himachal non gazetted employees federation election

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य कार्यकारिणी चुनाव से पहले महासंघ के सभी जिला अध्यक्ष और प्रमुख विभागीय संगठनों के अध्यक्ष भी शिमला में इस माह के दूसरे हफ्ते में जुटेंगे।

विज्ञापन


राज्य कमेटी के चुनाव में करीब 500 डेलीगेट हिस्सा लेंगे। सभी जिलों को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व देने की तैयारी की जा रही है। महासंघ की सभी जिला कमेटियां गठित कर दी गई हैं। अब प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर कर्मचारी नेता ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव और तारीख तय करने को सितंबर के दूसरे हफ्ते में शिमला में बैठक रखी है। इसमें सभी जिलाध्यक्षों और प्रमुख विभागों के कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में डेलीगेट कहां से आएंगे 

five hundred delegate will participate in Himachal non gazetted employees federation election

महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रत्येक जिले को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी की गई है। इसमें हर जिले के आकार को देखते हुए प्रदेश कमेटी में पद दिया जाना तय है। अगर अध्यक्ष शिमला जिले से बनता है तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांगड़ा से बनाया जा सकता है।

प्रदेश कार्यकारिणी में कौन सा पद किस जिले को दिया जाएगा। इस दिशा में भी फार्मूला भी तैयार किया जा सकता है। चुनाव में सर्वसम्मति बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। 

प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में सभी 12 जिलों के अध्यक्ष और महासचिवों सहित करीब दस-दस डेलीगेट चुनाव में हिस्सा लेने आएंगे। सभी विभागों के डेलीगेटों सहित करीब पांच सौ डेलीगेट महासंघ चुनाव में वोट देंगे। 

प्रदेश कार्यकारिणी में संतुलन बनाएंगे

five hundred delegate will participate in Himachal non gazetted employees federation election

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी में सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया जाना तय है। महासंघ अध्यक्ष शिमला से बनेगा तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांगड़ा और मंडी से बनाए जाएंगे। इसी तरह महासचिव पद पर हमीरपुर, सोलन और कुल्लू के प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

प्रदेश तदर्थ कमेटी प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि स्थान और तिथि तय करने को शिमला में शीघ्र बैठक बुलाई है। महासंघ चुनाव सर्वसम्मति से कराए जाने हैं। चुनाव में करीब 500 डेलीगेट हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed