फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five died in road accidents in himachal

अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

Tue, 24 Nov 2015 11:52 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
five died in road accidents in himachal

किन्नौर जिले के पूह में एनएच-5 पर शासो के नजदीक एक ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र स्पीलो में किया गया जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार एचपी 53 ए 2450 रामपुर से काजा की तरफ जा रही थी। शासो के समीप एस मोड़ के पास चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में नोरजाम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जय सिंह चौहान गांव ब्रांदली तहसील रामपुर जिला शिमला जो विद्युत बोर्ड काजा में काम करता था कि अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में चालक महेंद्र सिंह पुत्र मणिराम गांव कोशधर, तहसील रामपुर जिला शिमला जो काजा में विद्युत बोर्ड में बतौर कनिष्ठ अभियंता कार्यरत हैं, ऋशिराज काजा अस्पताल में बतौर लैब अटेंडेंट कार्य करते हैं और मीना कुमारी गांव घुमारंवी जो काजा में होटल व्यवसाय करती थीं गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है। एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने दुर्घटना में दो लोगो की मौके पर मौत होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा में बाइक सवार दो युवकों की मौत

five died in road accidents in himachal

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा एनएच मार्ग पर कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पुरूवाला क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी अनुसार बाइक एचपी-17बी 6240 पांवटा से पुरुवाला कांशीपुर की तरफ जा रही थी। जबकि कार यूके 07 एएम-2463 नाहन से पांवटा की तरफ आ रही थी। भूपपुर में एक पेट्रोल पंप के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।

जिसमें बाइक सवार फुरकान (22) निवासी पुरूवाला ने मौके पर दी दम तोड़ दिया। जबकि पुरुवाला निवासी ही बाइक सवार दूसरा युवक अरशद (21) गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि कर कहा कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

गाड़ी ने कुचला बाइक सवार, मौत

five died in road accidents in himachal

ऊना के साथ लगते गांव डंगोली में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 28 वर्षीय चंद्र कुमार निवासी पनोह के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार चंद्र कुमार बंगाणा से ऊना की ओर आ रहा था कि डंगोली पहुंचने पर सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

हादसे में चंद्र कुमार बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और कुछ ही देर बाद उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed