{"_id":"5c481145bdec22737e6af4f3","slug":"five-deaths-in-himachal-pradesh-with-swine-flu-in-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से हिमाचल में इसी माह पांचवीं मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से हिमाचल में इसी माह पांचवीं मौत
Wed, 23 Jan 2019 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
सरकारी तंत्र की सुस्ती के बीच प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू से जिला ऊना में एक और मौत की बात समने आई है। यह जिले की अब तक की तीसरी मौत है, जबकि प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा पांच हो गया है।
विज्ञापन
मृतक डॉ. शशि कुमार ऊना के गुगलैहड़ के रहने वाले थे। वह चंडीगढ़ स्थित एक स्कूल में पिछले लंबे समय से प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। क्रिसमस की छुट्टियों पर डॉ. शशि घर आए हुए थे और 5 जनवरी को दोबारा चंडीगढ़ चले गए।
विज्ञापन
जहां पहुंचने पर शशि कुमार को बुखार व खांसी की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें प्राइवेट क्लीनिक ले गए, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया। टेस्ट के दौरान स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
उपचार के बाद भी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और 19 जनवरी को पीजीआई में उपचार के दौरान शशि की मौत हो गई। इससे पहले संतोषगढ़ व दुलैहड़ के व्यक्ति सहित 14 माह की बच्ची की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।