फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five councilors of Baddi underground after the events in Nalagarh

नालागढ़ के घटनाक्रम के बाद बद्दी के पांचों पार्षद भूमिगत

Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Five councilors of Baddi underground after the events in Nalagarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नगर परिषद नालागढ़ में कांग्रेस के उलटफेर से घबराए बद्दी भाजपा के चारों पार्षद और हाल में भाजपा में शामिल हुईं वार्ड-7 की पार्षद उर्मिला चौधरी व उनके पति भूमिगत हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सभी पार्षदों को गुप्त स्थान पर ले गए हैं। अब इन्हें नप की ओर से बुलाई जाने वाली बैठक में ही लाया जाएगा। नगर परिषद नालागढ़ में कांग्रेस को तीन पार्षद मिले थे, लेकिन हरदीप बावा, विधायक लखविंद्र सिंह ने एक आजाद प्रत्याशी तथा एक भाजपा पार्षद को लेकर बहुमत बना लिया। इन्हें पंजाब के नूरपुर बेदी में साथ न छोड़ने की कसम भी खिलाई गई। इससे भाजपा जीती हुई बाजी हार गई। ऐसे में दून भाजपा ने भी पार्षदों को भूमिगत रखने की योजना बनाई है। उधर, भले ही बद्दी में सरकार का दबाव बनाकर भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दावेदारी बनाने में कामयाब हो सकती है, लेकिन मत प्रतिशतता के आधार पर भाजपा को कांग्रेस से कम वोट पड़े हैं।

विज्ञापन


बद्दी में कांग्रेस को 4991 और भाजपा के 3835 मत पड़े हैं। नालागढ़ के वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनकर आई थीं। आठ वार्डों में कांग्रेस को 2417, जबकि भाजपा को 2083 वोट मिले थे। नप बद्दी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव मदन चौधरी ने बताया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते लोगों ने नगर निकाय के चुनाव में नकार दिया है। उन्होंने अर्की, परवाणू, नालागढ़ में कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का दावा किया। कहा कि बद्दी में कांग्रेस से पास 9 में से पांच सदस्य थे। इनमें एक सदस्य ने चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ बैठक कर समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन भाजपा नेताओं ने सत्ता का प्रभाव डालकर वार्ड-7 के पार्षद को अपने पक्ष में कर लिया है। 
विज्ञापन


जहां गए बोर्ड उपाध्यक्ष, वहां हुआ भाजपा का सफाया
भाजपा के पूर्व नप अध्यक्ष अपने दोनों वार्ड हारे। उपाध्यक्ष की भी जमानत जब्त हो गई। बद्दी में विधायक समेत बोर्ड के तीन उपाध्यक्षों ने डोर टू डोर वोट मांगे। जिन वार्डों में ये पदाधिकारी गए, वहां से भाजपा का सफाया हो गया। बद्दी में वार्ड एक, दो, तीन व छह के प्रत्याशियों ने अपने दम तक चुनाव जीता है। इन वार्डों में इन नेताओं को प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed