फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fishermen exempted from fishing and trading in lockdown

लॉकडाउन में मछुआरों को मछली पकड़ने और कारोबार करने की छूट

Thu, 16 Apr 2020 09:54 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Fishermen exempted from fishing and trading in lockdown
मछली-फाइल फोटो

कोरोना लॉकडाउन के दूसरे चरण में सूबे के मछुआरों के लिए राहत भरी खबर हैं। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दूसरे चरण में मछली पकड़ने में छूट देने का फैसला लिया है। इस बारे में सभी प्रदेशों के निर्देश जारी किए हैं कि मछली उत्पादन को खोला जाए, जिससे मछुआरों सहित मछली कारोबारियों और विक्रेताओं को काम करने में छूट मिलेगी। प्रदेश में पौंग बांध और गोबिंद सागर बिलासपुर में सबसे ज्यादा मछली पकड़ने का काम होता है। पहले चरण के लॉकडाउन में जरूरत के सामान में मछली विक्रेताओं की दुकानें बंद थी, जिसके चलते मछुआरों ने मछलियां न पकड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


अब 22 दिन के लॉकडाउन के बाद मछुआरों ने राहत की सांस ली है। साथ ही छोटे मछली विक्रेता भी अब कर्फ्यू के तय समय में दुकानें खोल पाएंगे। मछली पकड़ने में छूट देने के चलते अब मछलियों को दी जाने वाली फीड, सीड, कोल्ड स्टोर आदि को खोल दिया जाएगा। उधर, मत्स्य पालन विभाग के मंत्री विरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मछली उत्पादन को खोलने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही प्रदेश में भी मछली उत्पादन शुरू किया जाएगा। सोशल डिस्टेसिंग को मछली पकड़ते और बेचते समय विशेष ध्यान रखा जाएगा। मछुआरों से आग्रह है कि सरकार के सभी निर्देशों के अनुसार मछली पकड़ने जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed