फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first voter of india shyam saran negi statement after chowkidar tag include with his name

मैंने किसी को नहीं दी ‘चौकीदार’ लिखने की अनुमति: नेगी

Wed, 27 Mar 2019 07:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
first voter of india shyam saran negi statement after chowkidar tag include with his name
श्याम सरन नेगी

देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का ‘मैं भी चौकीदार’ का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनका फोटो वायरल करने पर जिला प्रशासन किन्नौर ने कड़ा संज्ञान लिया है। श्याम सरन नेगी ने कहा कि उन्होंने किसी को भी इसकी अनुमति नहीं दी है।

विज्ञापन


जिला किन्नौर के सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने श्याम सरन नेगी के पास जाकर बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने साफ तौर पर किसी को अपना फोटो प्रयोग करने की अनुमति देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


नेगी का फोटो सिर्फ चुनाव में चुनाव आयोग ही प्रयोग कर सकता है और कोई भी उनकी अनुमति के बिना उनके फोटो का प्रयोग नहीं कर सकता है। ठाकुर ने कहा श्याम सरन नेगी ने किसी को अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में उन्होंने चुनाव आयोग से भी बात की है। जिसने भी इनके फोटो के साथ छेड़खानी की है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर हिमाचल का पहला वोटर शब्द भी अंकित किया है, जो गलत है।


नेगी को आजाद भारत का पहले मतदाता के रूप में पहचाना जाता है। उधर, किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सूर्या बोरस ने कहा है कि भाजपा ओछी राजनीति करने पर उतर आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed