{"_id":"669a8db3f65985b1250c8cd0","slug":"first-time-elected-mlas-will-learn-the-working-of-the-assembly-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Newly Elected MLAs: विधानसभा की कार्यप्रणाली सीखेंगे पहली बार निर्वाचित एमएलए, इस दिन होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Newly Elected MLAs: विधानसभा की कार्यप्रणाली सीखेंगे पहली बार निर्वाचित एमएलए, इस दिन होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
Fri, 19 Jul 2024 09:31 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:31 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 26 विधायकों को 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहली बार निर्वाचित हुए विधायकों को विधानसभा सचिवालय प्रशिक्षण देगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 26 विधायकों को 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इन विधायकों में कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा, त्रिलोक जम्वाल, डॉ. जनकराज, नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, रणवीर सिंह निक्का, मलेंद्र राजन, कमलेश ठाकुर, आरएस बाली, केवल सिंह पठानिया, अनुराधा राणा, भुवनेश्वर गौड़, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, पूर्ण चंद ठाकुर, चंद्रशेखर, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत सिंह, सुदर्शन सिंह बबलू, विवेक शर्मा, हरदीप सिंह बावा, विनोद सुल्तानपुरी, अजय सोलंकी के अलावा आशीष शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
पठानिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विधानसभा की कार्यप्रणाली व क्रियाकलापों से विधायकों को अवगत करवाया जाएगा। विधायकों को सदन में भूमिका एवं विशेषाधिकार, प्रश्नकाल, सदन में चर्चा, विधायी कार्य और समितियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों से अवगत करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सदस्यों को मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं तथा ई-विधान प्रणाली की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायकों को सदन में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों, चर्चा एवं पारण की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा को देश की प्रथम ई-विधान होने का गौरव प्राप्त है।
विज्ञापन