फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first kidney transplant in IGMC Shimla in Four hours

आईजीएमसी में रचा इतिहास, साढ़े चार घंटे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट

Tue, 13 Aug 2019 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
first kidney transplant in IGMC Shimla in Four hours
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में सोमवार को पहली बार दो मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट कर इतिहास रचा गया। एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. वीके बंसल और उनकी 18 सदस्यीय टीम ने आईजीएमसी के डॉक्टरों को साथ लेकर साढ़े चार घंटे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट किया। इसके बाद दूसरा ऑपरेशन किया। दोनों के सफल होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


अभी मरीजों को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। इसके साथ ही हिमाचल में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू हो गई है। भविष्य में आईजीएमसी के ट्रेंड डॉक्टर ही ऑपरेशन करेंगे। दोनों मरीजों के ऑपरेशन निशुल्क किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 15 लाख का बजट जारी किया है। आईजीएमसी के सीटीवीएस विभाग के ऑपरेशन थियेटर में पहला ऑपरेशन सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। सुबह 7:56 बजे मंडी के मरीज नरेश कुमार (31) और डोनर को लेकर नेफ्रोलॉजी विभाग की टीम ऑपरेशन थियेटर पहुंची।

विज्ञापन

first kidney transplant in IGMC Shimla in Four hours

दोपहर साढ़े बारह बजे मरीज को ओटी से बाहर लाया गया। इसके बाद जिला शिमला के चिढ़गांव की सुनीता (41) का भी ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन को भी लगभग पांच घंटे का समय लगा। लगातार दस घंटों से अधिक समय तक किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। नरेश को उसकी मां रीता देवी और सुनीता को पिता सूरत राम ने अपनी किडनी दी। 

अमर उजाला ने 3 अगस्त को किया था खुलासा
हिमाचल में पहला किडनी ट्रांसप्लांट 12 अगस्त को होगा, अमर उजाला ने 3 अगस्त के अंक में ही इसका खुलासा कर दिया था। अखबार में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने भी अपने फेसबुक पेज पर इसे पोस्ट कर प्रदेश के लोगों को सुविधा शुरू होने की जानकारी दी थी। 

डॉ. वीके बंसल ने किया ऑपरेशन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर वीके बंसल, नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. संजय के अग्रवाल, डॉ. आदित्य बख्शी, डॉ. असुरी कृष्णा, डॉ. राजेश्वरी सुब्रह्मण्यम, रेंजु के. कृष्णन, अशोक सिंह, आईजीएमसी नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विक्रांत, यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंपोश रैना, दलीप समेत अन्य विशेष डॉक्टर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed