फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First batch of Corona vaccine for 18 to 44 years reached Himachal, vaccination campaign from 17 may

हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 17 मई से लगेगी कोरोना वैक्सीन, खेप पहुंची

Wed, 12 May 2021 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 May 2021 10:34 PM IST
सार

बुधवार शाम को सीरम इंस्टीट्यूट से राज्य को 1,07,000 कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिल गई। सीरम कंपनी की ओर से पुणे से भेजी गई डोज बुधवार शाम करीब 5 बजे शिमला पहुंची। 

विज्ञापन
First batch of Corona vaccine for 18 to 44 years reached Himachal, vaccination campaign  from 17 may
कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 17 मई से वैक्सीन लगेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए 1.07 लाख वैक्सीन खुराकें दी हैं और टीकाकरण इस माह की 17 तारीख से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। यह अवधि पंजीकरण के समय से तय होगी। इस आयु वर्ग में करीब 32 लाख लोग हैं। 

विज्ञापन


बुधवार शाम को सीरम इंस्टीट्यूट से राज्य को 1,07,000 कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिल गई। सीरम कंपनी की ओर से पुणे से भेजी डोज बुधवार शाम करीब 5 बजे शिमला पहुंची। हालांकि, मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को यह पता नहीं था कि दूसरे दिन बुधवार को ही यह खेप मिल जाएगी। बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा था कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए 1 लाख 7 हजार डोज हफ्ते-दस दिन में मिल जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने पंचायती राज प्रतिनिधियों की बैठक ली तो उसमें भी इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू करने की मांग उठी।
विज्ञापन


इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू करने का सरकार पर दबाव पिछले कई दिनों से था। सीएम ने बुधवार शाम उच्चस्तरीय बैठक ली और उसमें इस महीने की 17 तारीख से इस अभियान को शुरू करने का निर्णय ले लिया। हालांकि, टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से दूसरी खेप की मांग भी की गई है। केंद्र ने यह साफ किया है कि बिना पंजीकरण के वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। यह सब इसलिए किया जा रहा है, जिससे वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ न हो। 44 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए भी केंद्र सरकार से डेढ़ लाख अतिरिक्त डोज मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका होगा प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण 
 सीएम ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने समाज के कुछ वर्गों का उनकी ड्यूटी के आधार पर प्राथमिकता से टीकाकरण का निर्णय लिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों, निजी ट्रकों और बसों के चालकों-परिचालकों, ईंधन पंप संचालकों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य दुकानों के धारकों, कोविड ड्यूटी पर अध्यापकों, बैंकों और वित्तीय सेवाओं के स्टाफ, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के स्टाफ, केमिस्ट और लोकमित्र केंद्रों के संचालकों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण हागा।

15 मई को हिमाचल कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 15 मई को सुबह 10:30 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। कैबिनेट बैठक में कोरोना संक्रमण की प्रदेश में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी चर्चा होगी। 18 से 44 साल उम्र के लोगों को दी जाने वाली वैक्सीन पर भी बैठक में मंत्रणा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed