फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First accident in Atal Tunnel Rohtang accidentally, three vehicles collided

अटल टनल रोहतांग में लापरवाही से पहला हादसा, टकरा गईं तीन गाड़ियां

Mon, 05 Oct 2020 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
First accident in Atal Tunnel Rohtang accidentally, three vehicles collided
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के तीसरे दिन सोमवार को पहला हादसा हुआ। टनल के भीतर एक चालक की लापरवाही से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि स्पीड ज्यादा होने और मनाही के बावजूद टनल में ओवरटेक किया जा रहा था। गाड़ी की स्पीड कम करने के दौरान हादसा हो गया। हालांकि, कुछ देर के लिए यातायात रोकना भी पड़ा। चालक सुरक्षित हैं। बता दें कि टनल में 40 से 80 तक वाहनों की रफ्तार निर्धारित की है। ओवरटेक करने से मना किया गया है। टनल से अब प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन


टनल में ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए उचित इंतजाम न होने के कारण कई चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। टनल के दोनों मुहाने पर अभी बीआरओ के जवान ही हैं। सीमा सड़क संगठन ने अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन से कई दिन पहले लाहौल-स्पीति और जिला कुल्लू प्रशासन व पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में सामरिक महत्व की इस टनल को बिना व्यवस्था के छोड़ना हादसों को न्योता देना साबित हो सकता है। ऐसे में सरकार को समय रहते ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए व्यवस्था करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed