सिरमौर: गोली लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब( सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jan 2022 05:42 PM IST
सार
सैनवाला मुबारिकपुर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। शुरुआती जांच में शिकार के दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है। जाहुर हुसैन निवासी सैनवाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार रात उनके घर से करीब 20-25 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में गीताराम और रामेश्वर जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन
फायरिंग मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद