{"_id":"6586c349305f737f890ae54d","slug":"firing-at-sanwara-toll-plaza-police-engaged-in-investigation-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनवारा में टोल टैक्स को लेकर विवाद के बाद पर्यटक ने चला दी गोली, हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनवारा में टोल टैक्स को लेकर विवाद के बाद पर्यटक ने चला दी गोली, हिरासत में लिया
Sat, 23 Dec 2023 08:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Dec 2023 08:00 PM IST
सार
सनवारा टोल प्लाजा पर पर्यटकों की ओर से गोली चलाने की सूचना है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि फायर हवा में किया गया है।
विज्ञापन
सनवारा टोल प्लाजा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सनवारा टोल प्लाजा में एक पर्यटक ने वीआईपी लेन में जाने से रोकने पर दो गोलियां चला दीं। हालांकि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन गोली चलने के बाद टोल प्लाजा में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्यटक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परवाणू से सोलन की तरफ आ रही एक पर्यटक की गाड़ी जब टोल प्लाजा सनवारा पहुंची तो यह गाड़ी सामान्य लेन से न आकर वीआईपी लेन से प्रवेश करने लगी।
विज्ञापन
इस बीच जब टोल कर्मचारियों ने इस गाड़ी को वहां से आने के लिए रोका तो पर्यटक व टोल कर्मचारी में बहस शुरू हो गई। इस बीच पर्यटक ने अपनी पिस्तौल से दो गोलियां हवा में चला दीं। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी परवाणू प्रवण चौहान भी मौके पर पहुंचे और पर्यटक को हिरासत में ले लिया है। पर्यटक चंडीगढ़ का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।