फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire in Mashobra area, one person died due to suffocation

मकान में लगी आग, दम घुटने से एक की मौत

Sun, 30 Jan 2022 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
fire in Mashobra area, one person died due to suffocation
मशोबरा में लगी आग - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। राजधानी से सटे मशोबरा क्षेत्र में आग की घटना में दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान दिल्लू राम (45) पुत्र मुगरिया राम, गांव तगैणी के तौर पर हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट पाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सदोरा गांव में शनिवार रात एक घटना मकान की तीसरी मंजिल के एक कमरे में आग भड़क गई। कमरे में चार लोग सो रहे थे। इसके साथ के कमरे में छह लोग रहते थे। आग लगने से एकाएक अफरातफरी मच गई। इस बीच कमरे में धुआं फैलने से राकेश, मोहित और राजेंद्र ने बाहर निकलकर जान बचाई। लेकिन, मूक-बधिर दिल्लू राम गूंगा और बहरा होने के कारण कमरे के अंदर ही था। जब बाहर नहीं आया तो लोगों ने उसे निकाला और बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शरीर नहीं जला है। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि धुएं में दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, रात 1:56 बजे सूचना मिलने पर छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र से कृष्ण दास की अगुवाई में मौके पर पहुंचे बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में करीब एक लाख का नुकसान आंका गया है। जबकि 40 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। मंडलीय अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि तड़के 3:45 पर आग पर पूरी तरह काबू पा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed