Solan News: 20 घंटे के बाद भी सुलगती रही पंखा फैक्टरी में लगी आग
सोलन जिले के बद्दी में काठा स्थित पंखे की मार्क इंटरप्राइजेज उद्योग में 20 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में काठा स्थित पंखे की मार्क इंटरप्राइजेज उद्योग में 20 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। कंपनी के भीतर कई जगहों पर अभी भी आग भड़क रही है। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। कंपनी में लगी आग पर काबू पाने के लिए 10 फायर टेंडर मौके पर तैनात थे। इसके बावजूद आग पूरी तरह से नहीं बुझी है। काठा में ईएसआईसी अस्पताल के निकट मार्क इंटरप्राइजेज उद्योग में मंगलवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। उद्योग के अंदर घरों में इस्तेमाल होने वाले सीलिंग फैन, गीजर व अन्य इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट तैयार किए जाते थे। आग का यह मामला करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के तीन वाहन मौके पर पहुंचे। इसके अलावा परवाणू, टीवीएस, बिरला व वर्धमान एक एक वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा।
अभी तक अन्य सात वाहन तो वापस चले गए हैं, लेकिन फायर आफिस बद्दी के तीन वाहन मौके पर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। प्लांट हेड सुनील राणा ने बताया कि आग से उनकी पूरी कंपनी जल गई। मशीनरी, तैयार माल, कच्चा माल सभी कुछ नष्ट हो गया। उद्योग के अंदर करीब 800 कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन गनीमत यह रही कि शिफ्ट खत्म होने के बाद यह आग लगी और कंपनी के अंदर काम कर रहे 80 फीसदी लोग बाहर निकल चुके थे। जो शेष रह गए थे उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उत्तराखंड के एक कर्मचारी सुरेश चंद्र आग से झुलस गए थे जिन्हें बद्दी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार है। दूसरी ओर फायर ऑफिसर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आग की लपटों पर मंगलवार देर शाम काबू लिया iया था लेकिन, अभी तक आग सुलग रही है। एतियात के तौर पर तीन वाहनों को मौके पर ही रखा हुआ है। आग बुझाने का कार्य अभी भी जारी है। जब तक पूरी तरह से आग नहीं बुझ पाती है, आपरेशन जारी रहेगा।