फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out with explosion in the switchyard of Shanan project

Mandi News: शानन परियोजना के स्विचयार्ड में धमाके के साथ भड़की आग

Thu, 18 May 2023 05:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 May 2023 05:33 PM IST
सार

पंजाब राज्य की 110 मेगावाट शानन विद्युत परियोजना के 132 केवी स्विचयार्ड में अचानक ब्लास्ट होने से अफरातफरी मच गई। शार्ट सर्किट के बाद आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
Fire broke out with explosion in the switchyard of Shanan project
शानन परियोजना के स्विचयार्ड में भड़की आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंजाब राज्य की 110 मेगावाट शानन विद्युत परियोजना के 132 केवी स्विचयार्ड में अचानक ब्लास्ट होने से अफरातफरी मच गई। शार्ट सर्किट के बाद आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार को जोगिंद्रनगर शहर से करीब एक किलोमीटर दूर परियोजना के सबसे बड़े स्विचयार्ड में हुए हादसे से परियोजना प्रबंधन की भी सांसें फूली रहीं। मौके पर मौजूद परियोजना के तकनीकी कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। परियोजना के तकनीकी कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार स्विचयार्ड के एक पीटी में ट्रिपलिंग होने से ईंधन में आग लग गई, जिसे तकनीकी कर्मचारियों ने करीब तीस मिनट बाद काबू पा लिया। शानन परियोजना के अधीक्षण अभियंता (एसई) अजीत कुमार ने बताया कि स्विचयार्ड को बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। परियोजना के तकनीकी कर्मचारियों की सूझबूझ से स्विचयार्ड जलने से बचा।

विज्ञापन


बता दें कि शानन परियोजना के 132 केवी स्विचयार्ड से साथ लगते राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति होती है। स्विचयार्ड के जिस पीटी में आग लगी, उसमें करीब बीस लीटर ईंधन मौजूद था। ऐसे करीब सौ पीटी स्विचयार्ड में मौजूद थे। करीब दो हजार लीटर ईंधन मौजूद था। अगर समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो स्विचयार्ड भी जलकर राख हो जाता। शानन परियोजना के स्विचयार्ड में ब्लास्ट के बाद भड़की आग की सूचना शहर में फैलने के बाद दमकल विभाग के जवान भी फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। दमकल चौकी के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने बताया कि उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शानन परियोजना के स्विचयार्ड में ब्लास्ट के बाद आग की जानकारी मिली। मौके पर नुकसान का जायजा लिया और हादसे के कारणों की भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed