फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire broke out in Two storey house in Chopals Kafrona, hundreds of apple plants also burnt to ashes

Shimla News: चौपाल के कफरोना में आग से दो मंजिला मकान, सेब के सैकड़ों पौधे राख

Sun, 19 Feb 2023 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 09:20 PM IST
सार

चौपाल की ग्राम पंचायत माटल के गांव कफरोना में आग लगने से दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया है तो वहीं सेब के बगीचों में लगे सैकड़ों पौधे झुलस गए हैं। 

विज्ञापन
fire broke out in Two storey house in Chopals Kafrona, hundreds of apple plants also burnt to ashes
कफरोना में आग दो मंजिला मकान जला। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत माटल के गांव कफरोना में आग लगने से दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया है तो वहीं सेब के बगीचों में लगे सैकड़ों पौधे झुलस गए हैं। आग की इस घटना से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि घासनियों में आग लगने के बाद यह फैलती हुई रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच गई। आग लगने से सीताराम ठाकुर पुत्र परमानंद गांव खफरौना का दो मंजिला मकान जलकर स्वाह हो गया। जानकारी के मुताबिक आग पहले घर के आसपास घासनियों और झाड़ियों में लगी। इसके बाद हवा के कारण आग मकान तक पहुंच गई। मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही 40 से 50 लोग एकत्रित हुए आग बुझाने का प्रयास किया। हवा तेज होने के कारण लोगों को आग पर काबू में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग इतना अधिक फैल चुकी थी कि देखते ही देखते लकड़ी का बना दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मकान में कोई नहीं रहता था। इसके अलावा आग में ईश्वर सिंह पुत्र दौलत राम निवासी गांव घुरला डाकघर बम्टा तहसील चौपाल के बगीचे में आग में लगे 200 पौधे झुलस गए हैं। साथ ही दो घास की टोलियां भी जल गई हैं। इसके अलावा खजान सिंह पुत्र करमू राम निवासी गांव लाणी बम्टा चौपाल जिला शिमला के सेब के पौधे भी जल गए हैं। आग लगने से ग्राम नार में अमर सिंह नेगी, भाग मल नेगी, प्रेम सिंह झगटा, लायक राम और प्रकाश चंद आदि के सैकड़ों पौधे सेब और नाशपाती के पौधे भी जल गए हैं। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। एसडीएम चौपाल चेतसिंह ने बताया की तहसीलदार को नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है अपने बगीचों में झाड़ियां न जलाएं। लोगों के बगीचों से आग फैलकर जंगलों तक पहुंच रही है। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


नित्थर के शरटी के जंगल में लगी आग, सैकड़ों देवदार के पौधे जले
वहीं, कुल्लू जिले नित्थर उपमंडल में बारिश और बर्फबारी नहीं होने से फरवरी महीने में ही जंगल दहकना शुरू हो गए हैं। नित्थर के शरटी जंगल में शनिवार रात आग लगने से बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग की चपेट में आने से देवदार के सैकड़ों पौधे जलकर राख हो गए हैं, जबकि सैकड़ों पेड़ों को क्षति पहुंची है। इसके अलावा वन्य जीव जंतुओं की विभिन्न प्रजातियां भी इस आग की चपेट में आईं हैं। हालांकि क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया है लेकिन अभी से आग की घटनाएं बढ़ने से क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार रात शरारती तत्वों ने उपतहसील नित्थर के शरटी जंगल में आग लगा दी। आग ने देखते ही देखते सैकड़ों देवदार के पेड़ों सहित अन्य पेड़ पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। अंधेरा होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस वजह से जंगल में रातभर आग ने सैकड़ों पेड़ों को नुकसान पहुंचा है, जबकि दर्जनों देवदार के पेड़ जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा सैकड़ों पशु पक्षी इस आग की चपेट आने से अकाल मौत का शिकार बन गए। इसके बाद आग का रुख शरटी गांव और एडशी की तरफ हो गया था। इसको देखते हुए आधी रात को गांव के लोगों ने जंगल से गांव क तरफ बढ़ रही आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे। आग बुझाने में दुर्गेश शर्मा, वीरेंद्र, अजय, कुलदीप, प्रदीप, भूपिंदर, प्रकाश, राजेश, सुरजीत और राकेश ठाकुर सहित अन्यों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने वन विभाग से जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वन विभाग नित्थर के रेंज अधिकारी किशोरी लाल कौशल ने बताया कि बार-बार वन विभाग लोगों को सूचित कर रहा है कि आग से हमारी वन संपदा समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर विभाग कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed