फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire broke out in Three storey house in chamba himachal pradesh

हिमाचल: चंबा में आग से गोशाला और तीन मंजिला मकान राख, 60 लाख का नुकसान

Tue, 27 Apr 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Apr 2021 08:43 PM IST
सार

ग्राम पंचायत बकाणी के गांव भजलुई में एक मकान में मंगलवार  सुबह अचानक आग भड़क गई। घटना के समय परिवार मकान के अंदर था।  आग लगते ही अफरातफरी मच गई और परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
fire broke out in Three storey house in chamba himachal pradesh
मकान में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत बकाणी के भजलुई गांव में मंगलवार को आग से लकड़ी से बना तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। वहीं, अग्निकांड में गोशाला भी जल गई जबकि एक रसोईघर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। अग्निकांड में करीब 60 लाख के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक हाको राम पुत्र पुत्र जिगरी राम निवासी भजलुई के घर सुबह आठ बजे के करीब अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। घटना के समय सारा परिवार घर पर ही मौजूद था। मकान को आग लगने के बाद परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। प्रचंड आग को देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, सुबह के समय जब मकान में आग लगी थी, तो उस समय अधिकांश ग्रामीण मेहनत-मजदूरी करने के लिए अपने घरों से अभी बाहर नहीं निकले थे अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन


विज्ञापन



ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर प्रचंड आग को बुझाने के लिए पानी और मिट्टी का इस्तेमाल किया और आग पर काबू पाने में जुट गए। लोगों ने दोपहर तक आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। अग्निकांड में तीन मंजिला मकान के भीतर रखा सारा सामान और पास स्थित गोशाला भी आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम में पटवारी और कानूनगो ने नुकसान का जायजा लेने के बाद प्रभावित परिवार को 15 हजार रुपये की फौरी राहत सहित छह कंबल और एक तिरपाल दी है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नायब तहसीलदार धरवाला हंसराज रावत ने कहा कि बताया कि भजलुई में तीन मंजिला लकड़ी का मकान और गोशाला जल गई है। जबकि, मकान के साथ लगते एक रसोईघर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed